पूर्व मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किसान नेता को दी श्रद्धांजलि
बहराइच। पूर्व मन्त्री सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष व मध्यांचल जोन महासचिव मोहनलाल वर्मा (67) के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव बरवलिया पहुंचकर परिवार के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री वर्मा की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई थी।
वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ मे भर्ती थे। श्री सिद्दीकी ने कहा कि वह किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका निधन क्षेत्र और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर परिवार को संकट की इस घडी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
अस्थाई पीपा पुल निर्माण के लिए पहुंचने लगा प्रयागराज से सामान
पैसा व गहना के लिए माता-पिता,दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
इस अवसर पर मनोज कुमार वर्मा,समर सिंह वर्मा, पूर्व प्रधान अजय वर्मा, पुत्ती लाल यादव, रामराज सिंह, निराले वर्मा, रामसागर निषाद ,विनोद दिलीप समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
