पैसा व गहना के लिए माता-पिता,दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

0
IMG-20260302-WA0001
Spread the love

बहराइच। आज दिनांकः 02.03.2026 को गुरूदेव पुत्र बदलू वर्मा, निवासी बसन्तपुर रूदल, (रामगांव) थाना रूपईडीहा द्वारा प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा को लिखित सूचना दी गयी कि दिनांकः 01/02 मार्च 2026 की रात्रि करीब 12.00 बजे शोर की आवाज सुनकर जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो देखा कि उसके छोटे भाई निरंकार द्वारा पिता जी द्वारा बेची गयी जमीन व गहने का पैसा न देने की बात को लेकर विवाद करते हुये आवेश में आकर कुल्हाड़ी से मारकर माता-पिता, दादी व बहन को गम्भीर रूप से घायल कर हत्या कर दी गयी, और जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से उसके भी सर पर वार कर दिया गया।

जानिए इस बार क्यों एक दिन बाद खेली जाएगी रंग भरी होली,कब होगा होलिका दहन

घटना के समय वादी का लड़का आजाद भी वहां मौजूद था। वादी द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग भी आ गये इस बीच निरंकार ने अपने सिर पर ईट से कई बार प्रहार कर खुद को भी घायल कर लिया। वादी गुरूदेव पुत्र बदलू वर्मा की लिखित सूचना पर थाना रूपईडीहा पर मु0अ0सं0-41/2026, धारा-103(1)/109(1) बी0एन0एस0 बनाम निरंकार पुत्र बदलू राम पंजीकृत किया गया मौके से अभियुक्त निरंकार को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल, बहराइच इलाज हेतु लाकर भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया है।

सेहत बिगाड़ रहे नकली खोया व पनीर से बने खाद्य पदार्थ,जरवल,कैसरगंज,गण्डारा और फखरपुर में धडल्ले से बिक्री जारी

वादी गुरूदेव का इलाज प्राथमिक उपचार केन्द्र चरदा, रूपईडीहा में चल रहा। घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, बहराइच व अन्य अधिकारियों व फोरेन्सिक टीम द्वारा किया गया। घटना में मृृत 01 बदलू राम पुत्र राम फेरन उम्र 60 वर्ष, 02 संजू देवी पत्नी बदलू राम उम्र 56 वर्ष, 03 पार्वती पुत्री बदलू राम उम्र लगभग 42 वर्ष, 04 सिताला पत्नी राम फेरन उम्र 80 वर्ष की डेड बाडी पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय, बहराइच भेज दिया गया है।

अस्थाई पीपा पुल निर्माण के लिए पहुंचने लगा प्रयागराज से सामान

प्राथमिक जांच में घटना अभियुक्त निरंकार द्वारा अपने पिता द्वारा बेची गयी जमीन का पैसा उसको (अभियुक्त को) न दिये जाने के कारण तात्कालिक रूप से उत्पन्न वाद-विवाद व आक्रोश के फलस्वरूप होना पाया जा रहा है। सभी बिन्दुओं पर गम्भीरता पूर्वक विवेचना/साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!