आइपीएल चीनी मिल में कांटे की जांच के लिए अधिकारियों ने की औचक छापेमारी,मचा हडकंप
बहराइच। किसानों द्वारा लगातार घटतौली किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मिल परिसर के अंदर लगे कांटे जांच के लिए औचक छापेमारी शुरू कर दी। औचक छापेमारी में सब कुछ सही पाए जाने पर अधिकारी वापस लौट गए।
गन्ना लदी ट्राली फंसने से रेलवे गेट टूटा,खडी रही गोरखधाम एक्सप्रेस
परमात्मा अपने से दूर होते हुए भी सबसे बडे हितैषी-पं.सुनिधि मिश्रा
सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे अचानक जरवलरोड स्थित आईपीएल मिल परिसर पहुंचे देवीपाटन मंडल की सहायक नियंत्रक माप राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ निरीक्षक बहराइच समेत अधिकारियों ने मिल परिसर के अंदर लगे बैलगाड़ी कांटे का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। अचानक मिल परिसर के अंदर पहुंचे अधिकारियों की टीम देख मौके पर उपस्थित मिल कर्मियों में हडकंप मच गया।
जरवलरोड पुलिस को मिली बडी कामयाबी,बाइक चोरी के गिरोह का भण्डाफोड़, चार गिरफ्तार,पांच बाइक बरामद
शिक्षक संगठन ने की बीएसए से वार्ता,शिक्षको की बाधित वेतन वृद्धि होगी बहाल
जांच मशीन लेकर पहुंचे अधिकारियों ने बारीकी से समस्त अभिलेख के साथ-साथ कांटा बांट आदि का निरीक्षण किया। सहायक नियंत्रक श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेश के क्रम में किसानों को गन्ने का पूरा वजन मिल रहा है या नहीं, इसकी जांच की गई।मौके पर कांटा सही पाया गया है। इस अवसर पर इकाई प्रमुख टी.एस. राणा,गन्ना महाप्रबंधक संजीव चौधरी समेत मिल कर्मचारी उपस्थित रहे।
