शिक्षक संगठन ने की बीएसए से वार्ता,शिक्षको की बाधित वेतन वृद्धि होगी बहाल

0
IMG-20260221-WA0009
Spread the love

बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच द्वारा ज्वलंत शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए 19 फ़रवरी के धरना-प्रदर्शन से पूर्व बीएसए आशीष कुमार सिंह नें पत्र जारी कर जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों कों वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।

गन्ना लदी ट्राली फंसने से रेलवे गेट टूटा,खडी रही गोरखधाम एक्सप्रेस

लम्बे समय से लंबित चल रही शिक्षकों की मांग के क्रम में चयन वेतनमान का हस्ताक्षरित आदेश तथा अवशेष सभी का चयन वेतनमान जारी करने, विकास खंड पयागपुर के एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान 65 शिक्षक- शिक्षिकाओ की अस्थाई रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि बहाल करने,ऑफ़लाइन निरीक्षण पर रोक, बाल्य देखभाल अवकाश एक बार में 30 दिन की स्वीकृति, पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओ कों दिव्यांग भत्ते का नियमानुसार भुगतान,निरीक्षण के दौरान शिक्षकों का पक्ष जाने बिना कोई भी विभागीय कार्यवाही न करने,इंचार्ज प्रधानाध्यापकों कों प्रधानाध्यापक पद का वेतन भुगतान सहित अन्य मांगो के सम्बन्ध में बीएसए आशीष कुमार सिंह व महासंघ के पदाधिकारियों के मध्य हुई वार्ता में बनी सहमति के क्रम में जनपद के लगभग 1900 शिक्षकों के चयन वेतनमान स्वीकृति का तत्काल आदेश जारी किया गया।

जरवलरोड पुलिस को मिली बडी कामयाबी,बाइक चोरी के गिरोह का भण्डाफोड़, चार गिरफ्तार,पांच बाइक बरामद

जारी आदेश के मुताबिक 1454 प्राथमिक शिक्षक, 38 जूनियर शिक्षक वही 404 प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक तथा जूनियर के सहायक अध्यापकों कों भी चयन वेतनमान का लाभ दिया गया है, साथ ही साथ विकासखंड पयागपुर के 65 शिक्षकों की बाधित वेतन वृद्धि बहाल करने एवं अन्य सभी समस्याओं को समाधान हेतु बीएसए के द्वारा महासंघ को लिखित कार्यवृति दी गई है। उक्त प्रकरण लम्बे समय से लंबित था और महासंघ लगातार इसकी मांग रहा था। जनपद के शिक्षकों ने महासंघ के इस कदम का स्वागत करते हुए शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय व जीत बताया।

शिवरात्रि पर भब्य शोभायात्रा के साथ निकली शिव बरात,प्रसाद वितरण के साथ भण्डारे का हुआ आयोजन

जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि शेष सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग करते हुए पुनः चेतावनी दी है कि यदि दिए गए समय पर सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन का रास्ता अपनाया जायेगा। हालांकि विभागीय सूत्र बताते है कि शेष प्रकरणों की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उनका भी निस्तारण किये जाने की सम्भावना है।पंकज कुमार वर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र त्रिपाठी जिला महामंत्री सगीर अंसारी जिला कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा है कि, महासंघ शिक्षक हितों से कोई समझौता नहीं करेगा आर पार की लड़ाई लड़ेगा। प्रतिनिधि मंडल में शिव शंकर पाठक, आसिफ खान,सुरूर अख्तर,रुपाली शरण श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह,चंद्रेश कुमार राजभर,धनंजय पाण्डेय,कुमार अभय, प्रतिमा पांडेय, धर्मेंद्र सिंह राठौर,अरविन्द शर्मा, मिथिलेश कुमार मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष फखरपुर मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!