जरवलरोड पुलिस को मिली बडी कामयाबी,बाइक चोरी के गिरोह का भण्डाफोड़, चार गिरफ्तार,पांच बाइक बरामद
बहराइच।चोरी की बाइक में गलत नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले गिरोह का फंडाफोड करते हुए जरवलरोड पुलिस ने चार चोरों को पांच बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जरवलरोड के आसपास कबाड़ की दुकान में चोरी की बाइक में नंबर प्लेट इंजन नंबर चेचिस नंबर की अदला बदली करते हुए चोरी का धंधा जबरदस्त पैमाने पर चलाया जा रहा था।
किसान को नही मिल रही पर्ची,सीतापुर के गन्ने की पेराई कर रही आइपीएल
जरवलरोड जरवल कस्बा की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करते हुए पांच बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास फर्जी नंबर प्लेट खुले हुए कबाड़ के इंजन व चेचिस नंबर बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी शिवम कनौजिया को जानकारी मिली कि जरवल कस्बा के निकट कुछ लोगों के द्वारा चोरी की बाइक खरीदी बेची जाती है।
पुलिस ने बाइक के खुले इंजन व बाइक के साथ कटरा दक्षिणी निवासी फैयाज पुत्र रज्जब,तकिया मोहल्ला निवासी सफीक पुत्र इसराइल,थाना कैसर गंज मीरपुर निवासी अलीमुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शम्सुद्दीन ग्राम परसोहर निवासी आजाद पुत्र मोबिन अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ अन्य पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।
