नही पूरी हुई शादी की रस्म,रातभर चलता रहा हंगामा,जेवरात कम लाने को लेकर वर और कन्या पक्ष में विवाद
बहराइच। शादी में बारात पक्ष द्वारा जेवर लाने को लेकर बर पक्ष और कन्या पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। रात भर हंगामा चलता रहा,इस बीच शादी का कार्यक्रम रुका रहा। सुबह मामला थाने पहुंचा,तो क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के बीच दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है।
शिक्षक संगठन ने की बीएसए से वार्ता,शिक्षको की बाधित वेतन वृद्धि होगी बहाल
आइपीएल चीनी मिल में कांटे की जांच के लिए अधिकारियों ने की औचक छापेमारी,मचा हडकंप
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम रन्नी जतौरा निवासी भगवान दास ने अपनी पुत्री रिंकी की शादी रानीपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी दीपू पुत्र बद्री प्रसाद के साथ तय की थी। 24 फरवरी को बारात जरवलरोड के रन्नी जतौरा आई। पूजा और जयमाला कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बारात पक्ष के द्वारा डाल में कम जेवरात लाने को लेकर कन्या पक्ष और बारात पक्ष के लोगों में आपस में विवाद उत्पन्न हो गया,जिसके चलते रातभर मान मनौवल और हंगामा होता रहा,जिससे शादी की रस्म पूरी नहीं हो पाई।
गन्ना लदी ट्राली फंसने से रेलवे गेट टूटा,खडी रही गोरखधाम एक्सप्रेस
परमात्मा अपने से दूर होते हुए भी सबसे बडे हितैषी-पं.सुनिधि मिश्रा
सुबह मामला जरवलरोड थाने पर पहुंचा तो पुलिस हरकत में आ गई। संभ्रांत लोगों के बीच दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर बातचीत किया गया,जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डाल में कम जेवर लाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों ने सुलह समझौता कर लिया है।
