तालाब में उतराता मिला घर से निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेवढ़ा के मजरा पंडित पुरवा में सोमवार देर रात घर से निकले युवक का शव मंगलवार सुबह घर के पास नहरनुमा तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
ओवरलोडेड वाहनों तथा अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
बहराइच में पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,जेवर,नकदी और तमंचा बरामद
जरवलरोड के ग्राम रेवढ़ा मजरा पंडित पुरवा निवासी रमेश 45 पुत्र भगौती सोमवार देर रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के निकट स्थित नहरनुमा तालाब में युवक का शव उतराता दिखाई दिया। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
रामलीला के छठवें दिन राम-केवट प्रसंग का भावपूर्ण मंचन, भावविभोर हुए दर्शक
गोलियों की तडतडाहट से गूंजा खैरीघाट,पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
Comments are closed.
[…] तालाब में उतराता मिला घर से निकले युवक… 📞 कॉल करें 💬 वॉट्सऐप […]
[…] तालाब में उतराता मिला घर से निकले युवक… […]