घाघराघाट फीडर पर नई विद्युत लाइन बनाने के लिए भाजपा नेता ने उर्जा मन्त्री व प्रभारी मंत्री को भेजा पत्र
बहराइच। जरवलरोड विद्युत उपकेन्द्र घाघराघाट फीडर की सप्लाई नई विद्युत लाइन बनाकर किए जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता ने उर्जा मन्त्री व जिले के प्रभारी मन्त्री को पत्र भेजा है।से की जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी के जरवल मण्डल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने उर्जा मन्त्री, जिले के प्रभारी मन्त्री,यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक समेत अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि जरवलरोड में नया पावरहाउस बनने के बाद घाघराघाट फीडर के लिए नई विद्युत लाइन नही बनाई गई है। पूर्व में बनी जर्जर विद्युत लाइन करीब 10 से 15 किलोमीटर लम्बी व घुमावदार है,जबकि लाइन सीधी होने पर यह दूरी घटकर करीब चार से पांच किलोमीटर रह जाएगी।पुरानी,जर्जर व घुमावदार विद्युत लाइन होने के कारण इस लाइन पर आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। हल्की सी बारिश एवं हवा चलने पर विद्युत लाइन ट्रिप हो जाती है।
घाघराघाट फीडर की नई विद्युत लाइन लखनऊ बहराइच हाईवे के किनारे बनाने की मांग भाजपा नेता ने की है। जरवलरोड विद्युत उपकेंद्र से लखनऊ बहराइच हाइवे के किनारे-किनारे करीब चार से पांच किलोमीटर नई विद्युत लाइन बन जाने से बार बार ट्रिपिंग, अनावश्यक सप्लाई बन्द होने की समस्या से आम जनता को निजात दिलाने की मांग की है।
