महादेवा शिव मंदिर मेला के दृष्टिगत प्रत्येक सोमवार को डायवर्जन व्यवस्था लागू, घर से निकलने से पहले जाने रुट

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच। जनपद बाराबंकी रामनगर स्थित महादेवा शिव मंदिर पर मलमास (पुरुषोत्तम माह ) के दृष्टिगत प्रत्येक सोमवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ तथा वर्तमान में संजय सेतु पर मरम्मत कार्य चलने के कारण घाघराघाट पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनाये रखने हेतु प्रत्येक सोमवार को समस्त भारी वाहन/ चार पहिया वाहन / कामर्शियल मालवाहक वाहन ( ट्रक,बस ,रोडवेज बस ,डम्फर,टेंकर.चार पहिया ,कामर्शियल मालवाहक इत्यादि ) हेतु डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत लागू की जाती है ।

ट्रैक्टर ट्राली,बैलगाड़ी और डीसीएम से महादेवा मेला न जाने की अपील,कल से शुरू हो रहा मलमास महीना, हजारों शिव भक्त करेंगे भोले को जलाभिषेक

अंतर्जनपदीय डायवर्जन व्यवस्था

जनपद बहराइच घाघरा घाट से जनपद लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को टिकोरा मोड़ से डायवर्ट कराकर चहलारीघाट , रेऊसा होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जायेगा ।
ऐसे वाहन जिन्हें टिकोरा मोड़ से चहलारीघाट की तरफ डायवर्ट किया जाता है उनमें से कुछ वाहन यादवपुर लिंक मार्ग से होकर लखनऊ मार्ग पर निकलते हैं ऐसे वाहनों को यादवपुर मोड़ से सीधे चहलारीघाट, रेउसा की तरफ भेजा जायेगा ।

लोहे की चादर धंसने से घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

पयागपुर, हुजूरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कैसरगंज तिराहा से डायवर्ट कर टिकोरा मोड़ चहलारी घाट होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जायेगा ।
कर्नलगंज जनपद गोण्डा की तरफ से आने वाले समस्त भारी वाहनों को जरवल तिराहा से डायवर्ट कराकर टिकोरा मोड़ की तरफ भेजा जायेगा ।

सर्वाेच्च न्यायालय में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत,विवादों के सामंजस्य के लिए सर्वाेच्च न्यायालय की पहल

जनपद गोण्डा व बलरामपुर से डायवर्जन व्यवस्था

1. जनपद गोण्डा से संजय सेतु का प्रयोग कर लखनऊ जाने वाले वाहनों को वाया नवावगंज अयोध्या य वाया परसपुर तरबगंज ढेमवाघाट से रौनाही होकर भेजा जाये ।
2. जनपद बलरामपुर से संजय सेतु का प्रयोग कर लखनऊ जाने वाले वाहनों को वाया गोण्डा ,परसपुर ,तरबगंज ,ढेमवाघाट से रौनाही अथवा उतरौला वाया मनकापुर नबावगंज से अयोध्या होकर लखनऊ भेजा जाये ।

दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का आयोजन कर आपात स्थितियों में नियन्त्रण की परखी तैयारी

डायवर्जन का दिनांक व अवधि

1. दिनांक-17.05.2026 / 18.05.2026 की रात्रि 24.00 बजे से 12.00 बजे तक ।
2. दिनांक-24.05.2026 / 25.05.2026 की रात्रि 24.00 बजे से 12.00 बजे तक ।
3. दिनांक-31.05.2026 / 01.06.2026 की रात्रि 24.00 बजे से 12.00 बजे तक ।
4. दिनांक-07.06.2026 / 08.06.2026 की रात्रि 24.00 बजे से 12.00 बजे तक ।
5. दिनांक-14.06.2026/15.06.2026 की रात्रि 24.00 बजे से 12.00 बजे तक ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!