पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर अमरेश ने किया गांव का नाम रोशन
बहराइच। जरवल के ग्राम अटवा निवासी जगमोहन यादव के पुत्र अमरेश कुमार यादव ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर यूपी कैडर में समीक्षा अधिकारी बन गए है। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव के अटवा प्राथमिक विद्यालय से ग्रहण की। इसके पश्चात जवाहर नवोदय विद्यालय बहराइच से शिक्षा हासिल की।कानपुर से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद गुजरात रिलायंस में इंजीनियर पद पर नौकरी करने लगे।
रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) करेंगे सरयू (घाघरा) नदी पर बने तीसरे पुल का निरीक्षण
कुछ दिन बाद इंजीनियर की नौकरी छोड़कर दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर यूपी कैडर में समीक्षा अधिकारी बन गए हैं। गांव में खुशी का माहौल व्य है। चाचा कृष्णपाल यादव, बाबा रामदास यादव व बड़े भाई रामसेवक यादव ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
