रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) करेंगे सरयू (घाघरा) नदी पर बने तीसरे पुल का निरीक्षण
बहराइच। लखनऊ गोण्डा रेलप्रखण्ड पर तीसरी रेलवे लाइन पर सरयू नदी पर बने रेलवे पुल का निरीक्षण करने रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सोमवार को आ रहे है। निरीक्षण में रेलवे सुरक्षा मानकों और तकनीकी गुणवत्ता की जांच कर रेलवे पुल पर ट्रेन संचालन के लिए हरी झण्डी मिल जाएगी।
बाराबंकी-बहराइच सेक्शन के भूमि के प्रतिकर निर्धारण हेतु अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
लखनऊ गोण्डा रेल प्रखंड पर घाघरा घाट और चौका स्टेशन के बीच सरयू नदी पर बने रेल पुल के निरीक्षण के लिए रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना सोमवार को घाघरा घाट स्टेशन पहुंच रहे हैं। यहां से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ से चरणबद्ध तरीके से सरयू नदी पर बने तीसरे रेलवे पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात रेलवे के तीसरे पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।रेलवे के अधिकारियों ने सीआरएस निरीक्षण की तैयारियां शुरू कर दी है।
