प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाडीह में मेधावी छात्रों को सम्मान के साथ बीएसए ने नये सत्र के लिये स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ
बहराइच। बुधवार को विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाडीह में वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र सम्मान का कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी कला व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे मुन्नों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियो से वहां मौजूद अतिथियों की खूब तालियां बटोरी।
बाराबंकी-बहराइच सेक्शन के भूमि के प्रतिकर निर्धारण हेतु अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि बीईओ जरवल अरविंद बहादुर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह कहा, “गांव के सरकारी स्कूलों में इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास व रचनात्मकता को बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए वार्षिक परीक्षा के मेधावियों को मेडल, पुरस्कार के साथ अंकपत्र वितरित किये। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी विनय शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय परिसर में नीम के पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता का सन्देश भी दिया।
इसके साथ ही बीएसए द्वारा नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर नई कक्षा में नामांकन हेतु आये बच्चों का स्वागत स्कूल चलो अभियान के तहत पुष्पवर्षा करके किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से शिक्षकों व बच्चों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ऋचा त्रिपाठी व शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने आयोजन में आये हुए लोगो का आभार व्यक्त किया।
