पेटीएम बनाने के नाम पर महिला दुकानदार से 70 हजार की ठगी

0
IMG-20260409-WA0004
Spread the love

बहराइच। पेटीएम बनाने के नाम पर जालसाज ने महिला दुकानदार के अकाउंट से 70 हजार रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है।

सीआरएस ने किया सरयू (घाघरा) नदी फर बने तीसरे रेलवे पुल का निरीक्षण,120 की रफ्तार से पुल पर दौडाई ट्रेन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम कसमडा निवासी ननकई लखनऊ बहराइच हाइवे स्थिति कुडवा ओवर ब्रिज के पास लकडी की गुमटी में पान मसाला की दुकान करती है। 27 मार्च को एक आदमी महिला की दुकान पर आया और उसका पेटीएम बना दिया। 29 मार्च को वह दुबारा आया और पेटीएम का केवाईसी कराने को कहा।

पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर अमरेश ने किया गांव का नाम रोशन

केवाईसी के नाम पर महिला दुकानदार के बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए।अपना नम्बर और मैसेज डिलीट कर दिया। महिला ने जरवलरोड पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ठगी की जानकारी दी है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है।

अपर गन्ना आयुक्त ने गन्ना पौधशाला का किया निरीक्षण,आईपीएल शुगर मिल में बैठक कर गन्ना बुवाई की हुई समीक्षा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!