अपर गन्ना आयुक्त ने गन्ना पौधशाला का किया निरीक्षण,आईपीएल शुगर मिल में बैठक कर गन्ना बुवाई की हुई समीक्षा

0
IMG-20260401-WA0004
Spread the love

बहराइच।आईपीएल शुगर मिल में बसंतकालीन गन्ना बुवाई की समीक्षा हेतु अपर गन्ना आयुक्त (कय) श्री विश्वेश कनौजिया की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी।बैठक से पूर्व अपर गन्ना आयुक्त (कय) द्वारा ग्राम करनईडीह, जरवल रोड क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अगेती प्रजाति की गन्ना पौधशाला का भी निरीक्षण किया तथा किसानों को 16202 एवं 18231 प्रजाति की गन्ना पौध का वितरण कर उनके खेतों में गन्ना रोपण कराया गया ।

इसके उपरान्त चीनी मिल परिसर में देवीपाटन मण्डल के गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के अधिकारियों के साथ बसंतकालीन गन्ना बुवाई की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में बुवाई की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं अस्वीकृत प्रजाति के स्थान पर अगेती प्रजाति के गन्ने की बुवाई की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया ।

बाराबंकी-बहराइच सेक्शन के भूमि के प्रतिकर निर्धारण हेतु अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

बैठक के अंत में अपर गन्ना आयुक्त (कय) द्वारा संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लक्ष्यों को समयबद्ध रुप से पूर्ण करते हुए किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाये, जिससे उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके ।

किसान नेता राकेश टिकैत ओडिशा में ‘गिरफ्तार’, मुजफ्फरनगर में किसानों का विरोध हुआ तेज,जरवलरोड में प्रदर्शन की तैयारी में जुटे किसान

इस अवसर पर  आर०बी०राम, उपगन्ना आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा, जिला गन्ना अधिकारी-बाराबकी, बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर एवं अन्य अधिकारीगण तथा चीनी मिल जरवल रोड से टी०एस०राणा, इकाई प्रमुख, संजीव कुमार चौधरी, विभागाध्यक्ष (गन्ना) आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

गौशाला हटाने के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!