पुल पर बडे वाहनों का आवागमन बन्द होने की सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह
बहराइच। घाघराघाट स्थिति संजय सेतु पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया और कतिपय समाचार पत्रों द्वारा चलाई जा रही है,जबकि पुल पर छोटे-बड़े और लोडिंग वाहन पहले की तरह सामान्य रूप से चल रहे हैं।
विवाहिता मौत मामले में आरोपी पति नबी अहमद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
घाघराघाट स्थित संजय सेतु के ज्वाइंटर में दरार आने पर पुल पर बडे वाहनों की रोक की खबर कतिपय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खबर चलाईं जा रही है,जबकि संजय सेतु घाघराघाट पर छोटे बड़े और लोडिंग वाहन सामान्य दिनों की तरह फर्राटा भर रहे हैं। कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया और कतिपय समाचार पत्रों के माध्यम से घाघराघाट स्थिति संजय सेतु पर बड़े वाहनों की रोक की खबर प्रकाशित की जा रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पति नबी अहमद हिरासत में
इससे स्थानीय लोगों के साथ ही कई जिलों के निवासियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। लोग अपने करीबी एवं रिस्तेदारों को फोन कर पुल पर आवागमन की जानकारी ले रहे है।पुल पर सामान्य दिनों की तरह ही आवागमन हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बड़े वाहनों पर रोक का कोई आदेश नहीं मिला है। सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों द्वारा खबर चलाई जा रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है।
