त्रिस्तरीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम हुआ संशोधित,24 से 30 दिसम्बर तक प्राप्त किये जायेंगे दावे एवं आत्तियां

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में निर्धारित की गई समयसारिणी में आंशिक संशोधन कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करने का कार्य (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) 14 अक्टूबर से 10 दिसम्बर 2025 तक, निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैंपिग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियों कराने आदि का कार्य 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण कर अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा।

बाबूलाल वर्मा स्मृति द्वार का एमएलसी ने किया लोकार्पण

आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 24 से 30 दिसम्बर 2025 तक किया जा सकता है तथा दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर, 2025 तक किया जायेगा इस दौरान 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी दावे स्वीकार किये जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसम्बर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक किया जाना तथा दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 07 जनवरी से 12 जनवरी, 2026 तक पूर्ण किया जायेगा।

बैदिक मन्त्रोच्चार के बीच आईपीएल शुगर मिल के पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ

संशोधित समयसारिणी के अनुसार दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही 13 जनवरी से 29 जनवरी, 2026 तक की जायेगी तदोपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैपिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि का कार्य 30 जनवरी से 05 फरवरी जनवरी 2026 तक पूर्ण कर निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 06 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रेल मंत्री से की लखनऊ-गोण्डा पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!