विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रेल मंत्री से की लखनऊ-गोण्डा पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग
बहराइच। गोण्डा सांसद विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर रेल मंत्री से बात की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता की ओर से कोरोना काल में बंद हुई गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का पुनः संचालन कराने,उतरौला-अयोध्या मार्ग पर मनकापुर समपार संख्या 245 पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण तथा प्रयागराज से मनकापुर तक चलने वाली सरयू एक्सप्रेस (14233/14234) का गोंडा तक विस्तार करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से की भेंट कर दी सांत्वना
श्री सिंह ने बताया कि सभी मांगों पर रेल मंत्री ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने विश्वास ब्यक्त किया कि उनके प्रस्तावों पर जल्द कार्य शुरू होगा, जिससे गोंडा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर रेल सुविधाएं प्राप्त होंगी।
जरवल के दो लोगों को सउदी भेजने के नाम पर 1.70 लाख ठगे,थमाया नकली पासपोर्ट, टिकट और बीजा,केस दर्ज
