जिले के 4.54 लाख कृषकों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की 21वीं किश्त,कृषकों के खातों में अन्तरित किये गये रू. 90.84 करोड़

0
IMG-20251119-WA0014
Spread the love

बहराइच । कोयम्बटूर तामिलनाडू में आयोजित कार्यक्रम में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जिले के 4 लाख 54 हज़ार से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त के रूप में रू. 90.84 करोड़ अन्तरित किये गये। कोयम्बटूर में आयोजित मा. प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच एवं नानपारा, जिले के समस्त विकास खंडों, राजकीय कृषि बीज भंडारों, जन सेवा केन्द्रों एवं पंचायत भवनों पर लाइव प्रसारण दिखाया गया।

पराली जलाने वाले 49 व्यक्तियों पर डीएम ने लगाया रू. 1.70 लाख का अर्थदण्ड

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान तथा कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशक सदस्यों द्वारा प्रतिभागिता की गई। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, सदस्य जिला पंचायत व भाजपा मण्डल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों एवं विकास खण्डों में प्रतिभाग कर किसानों को भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र/प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया तथा रबी बीज के मिनी किट का वितरण किया गया।

डाक चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत बी.आर.सी. कुण्डासर में आयोजित जनपद स्तरीय किसान मेले में प्रदेश के मा. मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिसेन, जरवल के विपेन्द्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख फखरपुर मुन्ना सिंह, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा सहित अन्य मणमान्य व संभ्रान्तजन, क्षेत्रीय कृषकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सजीव प्रसारण में सम्मिलित हुए।

उर्वरक दुकानों का डीएओ ने किया निरीक्षण,लिए पांच नमूने

कृषि मंत्री श्री शाही ने 21वीं किश्त प्राप्त होने पर जनपद के कृषकों को बधाई देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कृषकों से अपील की कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर अपनी आय में इज़ाफा करें। श्री शाही ने कृषकों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने तथा मृदा परीक्षण के अनुसार उर्वरक का संतुलित प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कृषकों को विष रहित एवं जैविक खेती के लिए भी प्रेरित किया।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रेल मंत्री से की लखनऊ-गोण्डा पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

किसान मेले को सम्बोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने रबी सीजन में किसानों में वितरण किये जाने वाले बीजों, कृषि विज्ञानं केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सीपीएन गौतम व डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ अरुण कुमार राजभर ने कृषि तकनीकि, मशरुम उत्पादन एवं वर्तमान रबी फसलों के उत्पादन, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों का आहवान किया कि विभागीय योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठायें। अपर कृषि निदेशक सामान्य जे.पी. चौधरी व संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मण्डल गोण्डा लोकेन्द्र सिंह ने किसानों से फसल अवशेष व पराली को खेतों में न जलाने की अपील करते हुए सुझाव दिया कि सभी कृषक शीघ्र से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री करा लें ताकि उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ मिलता रहे। इस अवसर पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए पंकज सिंह, एडीओ कैसरगंज संतोष साहू, पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!