जरवल के वरिष्ठ पत्रकार/समाजसेवी अशोक सोनी का असामयिक निधन

0
IMG-20251120-WA0013
Spread the love

बहराइच।जरवल नगर पंचायत के कृष्णा नगर निवासी समाजसेवी,वरिष्ठ पत्रकार व हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक सोनी (65) का असामयिक निधन हो गया। पत्रकार के निधन से पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया।श्री सोनी लखनऊ से प्रकाशित कई दैनिक अखबारों में स्थानीय संवाददाता रह चुके है।जरवल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव भी कई बार लडे।एक बार मामूली अंतर से चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई।

वह हिंदू उत्सव समिति जरवल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ चढ़कर हिस्सा लेते थे। बेबाक लेखनी के धनी अशोक सोनी के निधन से जरवल की पत्रकारिता जगत को गहरा धक्का लगा है। पत्रकारिता की क्षेत्र में उनकी अपनी एक अलग छवि रही और निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!