बैदिक मन्त्रोच्चार के बीच आईपीएल शुगर मिल के पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ
बहराइच। बैदिक मन्त्रोच्चार के बीच आइपीएल शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ पूजन अर्चन कर मिल के डोगें में गन्ना डालकर किया गया। पण्डित सुनिधि मिश्र व राज कुमार पाठक ने वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया।
बहराइच पुलिस की इनामी बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली,चार गिरफ्तार
आईपीएल महाप्रबंधक टी.एस.राणा,केन मैनेजर संजीव कुमार चौधरी,लेखाधिकारी अजीत सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जरवलरोड राजेश विश्वकर्मा समेत चीनी मिल के कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजन किया। पूजन के बाद बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से गन्ना लेकर आए प्रथम किसान को तिलक लगाकर अंगवस्त्र भेंट किया गया।

जरवल के दो लोगों को सउदी भेजने के नाम पर 1.70 लाख ठगे,थमाया नकली पासपोर्ट, टिकट और बीजा,केस दर्ज
मुख्य अतिथि गन्ना उप आयुक्त देवीपाटन मण्डल डा.आर.बी.राम ने कहा कि इस बार एक सप्ताह पूर्व चीनी मिल चलने किसानों शीघ्र पर्ची मिलेगी।इससे किसान आसानी से अपना गन्ना बेंचकर गेंहू की बुवाई कर सकेंगे।इससे किसानों की आमदनी बढेगी।जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला ने बताया कि इस बार आइपीएल को 01 करोड़ 03 लाख कुन्तल गन्ने का आवंटन किया गया है।इस बार चार सौ रुपये प्रति कुन्तल गन्ने का रेट निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव,डा.अवधेश शर्मा, कृष्ण पाल मिश्रा, सोहेल अहमद, चीफ केमिस्ट रवीश चौधरी, प्रोडक्शन प्रमुख विकास चौधरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
