डाक चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
डाबहराइच। डाक विभाग ने तप्पेसिपाह गांव में डाक चौपाल का आयोजन किया गया,जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही बचत योजनाओं की जानकारी दी गई। निरीक्षक डाकघर कैसरगंज पी.सी.त्रिपाठी की अध्यक्षता में जरवलरोड के तप्पेसिपाह गांव में डाक चौपाल का आयोजन किया गया।
जरवल के दो लोगों को सउदी भेजने के नाम पर 1.70 लाख ठगे,थमाया नकली पासपोर्ट, टिकट और बीजा,केस दर्ज
श्री त्रिपाठी ने चौपाल में उपस्थित लोगों को भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही ,आर.डी जमा बचत योजना,बचत खाता,डाक जीवन बीमा,सुकन्या समृद्धि खाता,आइपीपीबी बैंकिंग और आनलाइन बैंकिंग की जानकारी दी। लोगों से ऑनलाइन बैंकिंग में साइबर अपराधियों से बचने के भी टिप्स बताएं। आयोजित डाक चौपाल में 210 लोगों ने बचत खाते खोलने के लिए फार्म जमा किया। दो लोगों का डाक जीवन बीमा प्रीमियम 11,364 जमा कर उनका बीमा किया गया तथा आईपीपीबी बैंकिंग के 17 खाते खोले गए ।
इस अवसर पर डाक सर्वेक्षक दिनेश पाण्डेय, पोस्ट मास्टर विजय गुप्ता,ग्राम प्रधान उमेश प्रताप गुप्ता, के.के.मिश्र,राघवराम समेत क्षेत्रीय आशा बहु,आंगनवाड़ी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
