जरवल के दो लोगों को सउदी भेजने के नाम पर 1.70 लाख ठगे,थमाया नकली पासपोर्ट, टिकट और बीजा,केस दर्ज
बहराइच। जरवल के युवक से सउदी अरब भेजने के नाम पर लखनऊ के दो लोगों ने बीजा,पासपोर्ट और टिकट के नाम पर 1.70 लाख रुपए ठग लिए और मोबाइल पर नकली वीजा,पासपोर्ट और टिकट भेज दिया।कोर्ट के आदेश पर लखनऊ के दो लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी इरफान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि लखनऊ निवासी आयाज खान और उसकी पत्नी रूबीना सऊदी जाने के लिए वीजा पासपोर्ट बनवाने का कार्य करता है,जिसकी रिस्तेदारी मो.शफीक निवासी बाजदारी मोहल्ला के बगल है। वादी के लडके मो.अमन व मो शफीक का बीजा पासपोर्ट और टिकट बनवाने के लिए दो लाख रुपये में तय किया और कई किस्तों में 1.70 लाख रुपए ले लिया।
दोनों के मोबाइल पर नकली वीजा,पासपोर्ट और टिकट भेज दिया। पासपोर्ट बीजा और टिकट की जांच कराने पर नकली निकला। जिसपर पैसा वापस मांगने पर एक सप्ताह का समय मांगते हुए किसी से कोई शिकायत न करने के लिए निवेदन किया।एक सप्ताह बाद रूपये देने से टाल-मटोल करने लगे।जरवल कस्बा के आसिफ होटल में पैसा मांगने पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पैसा वापस नही करेंगे,जो करना हो कर सकते हो, पुलिस मेरे खिलाफ कोई कार्यवाही करेगी तो जान से मार देंगे।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पाइलट की सूझबूझ से बडी दुर्घटना टली
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर अयाज खान व उनकी पत्नी रुबीना निवासी मोहल्ला चौपटिया,तम्बाकू मण्डी,ठाकुर गंज लखनऊ के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2),338,318(4),336(3),340(2),316(2),352,351(3) दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
