बहराइच पुलिस की इनामी बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली,चार गिरफ्तार

0
IMG-20251106-WA0000
Spread the love

बहराइच। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा को  जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 02.11.2025 को ग्राम कोदरैला व नौव्वागाँव में हुई चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले अभियुक्त आज पटना कॉलोनी की तरफ से चिकनिया रोड पर ग्राम सहाबा के पास से आ रहे है, उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रभारी निरीक्षक रुपईडिया पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर घेरा बन्दी किया तो चिकनिया रोड पर ग्राम सहाबा के पास एक ईको वैन पटना कॉलोनी की तरफ आती हुई दिखाई दी ।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से की भेंट कर दी सांत्वना

जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो वैन में सवार दो लोगों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करने लगे और दो लोग भागने लगते है, पुलिस भी अपने आपको बचाते हुए फायर कर रहे अभियुक्तगण पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया तो दो अभियुक्तगण जो फायर कर रहे थे के पैर में गोली लगने से मौके पर गिर गये तथा दो अभियुक्तगण जो मौके से भाग रहे थे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया घायल अभियुक्तगण के पास से एक- एक तमन्चा 315 बोर नाजायज तथा नाल में फंसा एक-एक फायरशुदा कारतूस मिला।

देखें,वीडियो

घायल अभियुक्तगण का नाम मुनौव्वर व जोखे हैं जिनको इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा रवाना किया गया जहाँ से बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कालेज बहराइच रवाना किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.तथा मौके से गिरफ्तार अभियुक्त का नाम छोटे लाल तथा बबलू खान है सभी जनपद लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं इनमें से 03 रुपईडीहा थाने के इनामिया है, दो पर 15000-15000 का व एक पर 10000 का इनाम है। बाकी इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है, घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!