बाइक सवार को रोडबेज ने मारी टक्कर,एक की मौत,एक घायल
बहराइच।बाइक सवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज ने ठोकर मार दी,जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बैदिक मन्त्रोच्चार के बीच आईपीएल शुगर मिल के पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ
जरवलरोड के लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघराघाट के निकट सोमवार शाम करीब 4:30 बजे रोडवेज बस ने बाइक में ठोकर मार दी।दुर्घटना में बाराबंकी जिले के थाना बदोसराय ग्राम शेखनपुरवा निवासी 29 वर्षीय सागर पुत्र बुधराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे गोंडा जिले के थाना कटरा ग्राम संतकबीर नगर निवासी 24 वर्षीय शनि पुत्र राधे श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। इमरजेंसी चिकित्सक ने इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
चौकी प्रभारी घाघरा घाट दिनेश कुशवाहा ने बताया कि बाइक सवार गोंडा की तरफ से लौट रहे थे।मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है,जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
