बहराइच में पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,जेवर,नकदी और तमंचा बरामद
बहराइच। चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को थाना बौंडी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में लखीमपुर खीरी निवासी हिस्ट्रीशीटर जाबिर उर्फ जाकिर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर कार से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
रामलीला के छठवें दिन राम-केवट प्रसंग का भावपूर्ण मंचन, भावविभोर हुए दर्शक
पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर की सुबह क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और थाना खैरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने नानपारा-खैरीघाट रोड के पास वैवाही रोड पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ था, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार दो आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थीं।
गोलियों की तडतडाहट से गूंजा खैरीघाट,पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
इसी क्रम में सोमवार को थाना बौंडी के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ खैरा बाजार में वांछित आरोपियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुबह की घटना में फरार आरोपी ग्राम खैरा बाजार से हाथीचक होते हुए भिरवा जाने वाली सड़क पर पक्की बिलासपुर मोड़ तिराहे के पास कार के साथ मौजूद हैं और चोरी का माल बेचने की फिराक में हैं।
तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जाबिर उर्फ जाकिर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसका साथी नसीम उर्फ ठेकेदार सिल्वर रंग की सेंट्रो कार से फरार हो गया।
एसडीएम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बूथ का किया निरीक्षण
जेवर, नकदी और तमंचा बरामद
पुलिस ने घायल आरोपी जाबिर की तलाशी ली तो उसके पास से 6,500 रुपये नकद, सफेद धातु की दो जोड़ी पायल, 17 बिछिया, एक जोड़ी टॉप्स, चांदी की तीन अंगूठियां, एक जोड़ी झाला, 315 बोर का देसी तमंचा, कारतूस और लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जाबिर उर्फ जाकिर लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के तुर्क बलिया गांव का निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में चार दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार आरोपी नसीम उर्फ ठेकेदार पुत्र निसार निवासी चंद्रशाह कला, थाना ईसानगर, जनपद लखीमपुर खीरी की तलाश की जा रही है। वह यूपी 32 डीवी 3802 नंबर की सिल्वर रंग की सेंट्रो कार से फरार हुआ है।
घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव, मौत से मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Comments are closed.
[…] बहराइच में पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीट… 📞 कॉल करें 💬 वॉट्सऐप […]
[…] बहराइच में पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीट… […]