घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव, मौत से मचा हड़कंप
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में गुरुवार रात एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंडी कार्यालय व परिसर का शुरू हुआ कायाकल्प
जानकारी के अनुसार, बीबीपुर निवासी देशराज की 22 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी उर्फ शिवांगी ने बीती रात घर के अंदर एक कमरे में कुंडी के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवती रस्सी के सहारे फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हत्या के प्रयास के मामले में बड़कऊ को सात साल की सजा,25 हजार रुपये का अर्थदंड
खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त, सीएमओ का वेतन रोका, लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
सूचना मिलने पर जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती के फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
Comments are closed.
[…] […]