पत्रकार प्रेस एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी,पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर
बहराइच। पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पत्रकार प्रेस एसोसिएशन ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने 16 अक्टूबर 2026 को जारी घोषणा पत्र में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव, मौत से मचा हड़कंप
घोषित कार्यकारिणी में राज कुमार शर्मा, सैय्यद शबीउल हसनैन उर्फ सानू और संतोष श्रीवास्तव को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं विजय पांडेय को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में अनुप कुमार मिश्रा एडवोकेट, अविनाश चंद्र शुक्ला, सुनील गुप्ता, राम कृपाल यादव, संजय श्रीवास्तव और गोविन्द मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पंकज मिश्रा और गोपीनाथ मिश्रा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
हत्या के प्रयास के मामले में बड़कऊ को सात साल की सजा,25 हजार रुपये का अर्थदंड
जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन के विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। आपसी समन्वय, एकजुटता और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त, सीएमओ का वेतन रोका, लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments are closed.
[…] […]