रामलीला के छठवें दिन राम-केवट प्रसंग का भावपूर्ण मंचन, भावविभोर हुए दर्शक
बहराइच। श्री रामलीला समिति, जरवलरोड के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के छठवें दिवस प्रभु श्रीराम और केवट प्रसंग का भावपूर्ण एवं मनोहारी मंचन किया गया। श्री जय बजरंग विजय आदर्श मंडल, अयोध्या के कुशल कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
गोलियों की तडतडाहट से गूंजा खैरीघाट,पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम के प्रति केवट की अगाध श्रद्धा, अटूट प्रेम और समर्पण का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। केवट की भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उसकी निष्ठा ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लीला के दौरान पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
इस अवसर पर श्री रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार जैन का आगमन हुआ। समिति के अध्यक्ष शरद कुमार पोरवाल एडवोकेट ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
ओवरलोडेड वाहनों तथा अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
समिति अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से रामलीला का आयोजन निरंतर सफल हो रहा है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आस्था, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देते हैं।