तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
बहराइच । लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रविवार देर शाम झुकिया मोड़ के निकट तेज रफ्तार एसी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उछल कर दूर जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गोलियों की तडतडाहट से गूंजा खैरीघाट,पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
ओवरलोडेड वाहनों तथा अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
रविवार शाम करीब 6:20 बजे रोडवेज की एसी बस लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान एकलब्य स्कूल मोड़ के पास बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव, मौत से मचा हड़कंप
मृतकों की पहचान बाराबंकी जिले के सिरौली गौसपुर थाना क्षेत्र के बघौरा गांव निवासी सर्वेश (30) पुत्र रामपति और अनिरुद्ध (25) पुत्र रामतेज के रूप में हुई है।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]