नाजायज चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, छह मुकदमे दर्ज
बहराइच। दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अल्ताफ उर्फ जग्गा (19) पुत्र अब्दुल करीम, निवासी पलरीबाग इमामगंज, थाना दरगाह शरीफ के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मु0अ0सं0 414/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दरगाह शरीफ और नानपारा थानों में चोरी, बरामदगी, धोखाधड़ी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल सुधाकर शर्मा, हेड कांस्टेबल अमित कुमार मिश्रा, कांस्टेबल नवीन पाण्डेय व कांस्टेबल अनुराग शर्मा शामिल रहे।
इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट,केस दर्ज
Comments are closed.


[…] […]