बहराइच के बिटाना हॉस्पिटल में ‘अवेक क्रेनियोटॉमी’ सर्जरी सफल

0
IMG-20260620-WA0001
Spread the love

बहराइच । मल्हीपुर रोड स्थित बिटाना एंड चंद्रावती हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी का एक दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 26 वर्षीय बृजेश पिछले दो वर्षों से लगातार सिरदर्द और मिर्गी के दौरों से परेशान थे। उनके मस्तिष्क में मौजूद ट्यूमर को अत्याधुनिक ‘अवेक क्रेनियोटॉमी’ (Awake Craniotomy) तकनीक के माध्यम से निकाला गया।

471125 कृषकों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि के 92.225 करोड़ रूपये

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का युवती ने लगाया आरोप

बृजेश के मस्तिष्क में ट्यूमर उस हिस्से के अत्यंत निकट था, जो बोलने और भाषा को नियंत्रित करता है। सामान्यतः ऐसे ऑपरेशन में मरीज को पूरी तरह बेहोश किया जाता है, लेकिन इस स्थिति में उसकी वाणी प्रभावित होने का गंभीर खतरा था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अनुरोध पटेल और उनकी टीम ने अवेक क्रेनियोटॉमी तकनीक का सहारा लिया। ऑपरेशन के दौरान एक चरण में मरीज को होश में लाया गया और उससे लगातार बातचीत एवं गिनती कराई जाती रही, ताकि मस्तिष्क के संवेदनशील भागों की पहचान की जा सके।

घर ले जाकर युवक ने नाबालिग लडकी से किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सर्जरी के दौरान जैसे ही चिकित्सकों ने बोलने की क्षमता को नियंत्रित करने वाले हिस्से के समीप कार्य किया, मरीज ने बोलना बंद कर दिया। इससे डॉक्टरों को तुरंत संकेत मिल गया कि यही वह महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके बाद सावधानीपूर्वक ट्यूमर को हटाते हुए सर्जरी पूरी की गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापामारी,हल्दी, धनिया, मिर्च पावडर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

ऑपरेशन के बाद बृजेश पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह सामान्य रूप से बोलने, चलने-फिरने और दैनिक कार्य करने में सक्षम हैं। चिकित्सकों के अनुसार, यह अत्याधुनिक तकनीक मरीज के जीवन की गुणवत्ता को सुरक्षित रखते हुए जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी करने में अत्यंत प्रभावी साबित होती है।

विवाद में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास,असफल होने पर पीटकर किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बड़े चिकित्सा संस्थानों में ही सामान्यतः इस प्रकार की जटिल न्यूरो सर्जरी की जाती है। बहराइच के बिटाना एंड चंद्रावती हॉस्पिटल में इस सफल ऑपरेशन ने जिले के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि स्थापित की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!