471125 कृषकों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि के 92.225 करोड़ रूपये

0
picture 00 (7) (1)
Spread the love

बहराइच । जनपद बहराइच के समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों, विकासखंड कार्यालयों, राजकीय   कृषि बीज भंडारों एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतों में तारकेश्वर, हुगली, पश्चिम बंगाल में आयोजित मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग कर सजीव प्रसारण को दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रू. 19880 करोड़ की धनराशि अन्तरण किया गया। जनपद बहराइच की बात की जाये तो 471125 किसानों के खाते में रू. 92.225 करोड़ की धनराशि का प्रेषण किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की अध्यक्षता में तथा कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच में उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के साथ-साथ विकासखंड कार्यालयों, राजकीय कृषि बीज भंडारों एवं न्याय पंचायत में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व संभ्रान्तजन, सम्बन्धित अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक एवं महिला कृषक तथा आमजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!