कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

0
IMG-20260619-WA0026
Spread the love

बहराइच। जिले की तहसील कैसरगंज अंतर्गत ब्लॉक जरवल क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव तथा नगर अध्यक्ष शादाब पहलवान के नेतृत्व में किया गया।

घर ले जाकर युवक ने नाबालिग लडकी से किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा राहगीरों के बीच प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापामारी,हल्दी, धनिया, मिर्च पावडर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

इस मौके पर सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव (प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस), शादाब पहलवान (नगर अध्यक्ष), कृष्ण मोहन श्रीवास्तव (विधानसभा अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस), रियाजुल हक (ब्लॉक अध्यक्ष), शोएब अंसारी (नगर अध्यक्ष), मोहम्मद नफीस (नगर महासचिव), इश्हाक अहमद, सोहेल अहमद, रियाज अहमद, रामगोपाल कश्यप (न्याय पंचायत अध्यक्ष), चेतराम (विधानसभा अध्यक्ष), बाबू गौतम (ब्लॉक अध्यक्ष, किसान कांग्रेस), बबलू शेख, अरशद वारसी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विवाद में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास,असफल होने पर पीटकर किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!