शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का युवती ने लगाया आरोप
बहराइच। जिले के थाना सुजौली क्षेत्र में एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक के शादी से इनकार करने पर युवती ने थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर पीड़िता अब पुलिस अधीक्षक बहराइच कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की है।
देखें वीडियो
घर ले जाकर युवक ने नाबालिग लडकी से किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीड़ित युवती का आरोप है कि बीते तीन वर्षों से उसका गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का वादा किया था। जब युवक ने शादी न करने की बात की तो युवती ने थाना सुजौली में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। युवती का आरोप है कि थाने पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और दोषी पर कार्रवाई की मांग की।
471125 कृषकों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि के 92.225 करोड़ रूपये
पीड़ित युवती के भाई का आरोप है कि जब थाने पर कार्रवाई की बात की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पीड़ित युवती के परिजन पहुंचे और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
