घर ले जाकर युवक ने नाबालिग लडकी से किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने घर ले जाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय नाबालिग लडकी को गांव का युवक अपने घर के अन्दर ले जाकर दुष्कर्म किया। लडकी ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन लडकी को लेकर थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जरवलरोड पुलिस ने पिता की तहरीर पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लडकी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विवाद में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास,असफल होने पर पीटकर किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी धनीराम पुत्र तीरथराम निवासी अहाता के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(4),352,3/4(2) के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी धनीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
