ट्रैक्टर ट्राली,बैलगाड़ी और डीसीएम से महादेवा मेला न जाने की अपील,कल से शुरू हो रहा मलमास महीना, हजारों शिव भक्त करेंगे भोले को जलाभिषेक
बहराइच। 17 मई से शुरू हो रहे महादेवा मेले में श्रद्धालियों से ट्रैक्टर ट्राली ,बैलगाड़ी और डीसीएम से न जाने की अपील की गई है। संजय सेतु पर मरम्मत कार्य के चलते पीपा पुल से छोटी गाड़ियों का आगमन किया जा रहा है और बडी गाडियों के आवागमन पर प्रतिबंध है।
बाराबंकी के प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा मन्दिर में 17 मई से 16 जून तक लगने वाले मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। हजारों श्रद्धालु लोधेश्वर महादेव को जलाभिषेक करने के लिए बहराइच और गोण्डा जिले से प्रत्येक सोमवार को जाते है। मलमास के महीने में मन्दिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ जाती है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी और डीसीएम से महादेवा मेला न जाने की अपील की है।
संजय सेतु पर मरम्मत कार्य के चलते छोटी गाडियों के आवागमन के लिए पीपा पुल बनाया गया है, जिसपर बडी गाडियों के आने जाने पर रोक है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मलमास महीने में महादेवा मेले में जाने वाले श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी और डीसीएम जैसी बडी गाडियों से न जाए और छोटी गाडियों से यात्रा करें। श्री सिंह ने श्रद्धालुओं से पीपा पुल पर सेल्फी न लेने की अपील भी की।
दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का आयोजन कर आपात स्थितियों में नियन्त्रण की परखी तैयारी
