धडल्ले से बाजारों में बिक रहे मिलावटी खोया पनीर,सेहत से खिलवाड,नकली खाद्य पदार्थों को पकडने में प्रशासन नाकाम
बहराइच। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री धडल्ले से की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मिलीभगत से नकली खोया,पनीर और मिलावटी खाद्य पदार्थों से बाजार गुलजार है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग पकडने में नाकाम साबित हो रहा है।
भारत-नेपाल सीमा पर चिन्हित अवैध कब्ज़ों को हटाने की कार्यवाही में तेजी लाये: डीएम
सहालग के मौसम में कैसरगंज तहसील क्षेत्र के जरवल,कैसरगंज,गण्डारा और फखरपुर,मुस्तफाबाद,हरनी चौराहा, पुरैनी बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में बडे पैमाने पर नकली खोया और उससे बनी मिठाइयां,नकली पनीर और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मिलीभगत से धडल्ले से की जा रही है। नकली खोया और पनीर में डिटर्जेंट ,कास्टिक सोडा,यूरिया,स्टार्च और हानिकारक पामोलिन ऑयल की मिलावट कर बनाया जा रहा है।
अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरूद्ध होगी प्रवर्तन की कार्यवाही
मिलवटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों को लीवर,किडनी,कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का सामना करना पड रहा है। नकली खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। इसकी बिक्री रोकने में खाद्य एवं औषधि प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित FPO किसान मार्ट का उद्घाटन सम्पन्न
असली खोया में दूध की मीठी सुगंध होती है,जबकि नकली में खट्टी या रासायनिक गंध आती है। नकली खाद्य पदार्थों के सेवन से लीवर,किडनी,पेट,हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ रही है।इस सम्बंध में फूड इस्पेक्टर कैसरगंज आदित्य प्रसाद ने बताया कि नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकने के लिए छापेमारी की जाएगी।
कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में एडीजी जोन ने की समीक्षा बैठक
