नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित FPO किसान मार्ट का उद्घाटन सम्पन्न

0
IMG-20260513-WA0037
Spread the love

बहराइच। नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित जनपद बहराइच एवं श्रावस्ती के 10 प्रगतिशील किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के उत्पादों के विपणन एवं प्रोत्साहन हेतु स्थापित FPO किसान मार्ट का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी बहराइच श्री सुनील कुमार धनवंता, IAS द्वारा सम्पन्न किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धनवंतl ने बताया कि यह ग्रामीण मार्ट “FPO Kisan” ब्रांड के अंतर्गत जनपद के उत्कृष्ट एवं प्रगतिशील एफपीओ के उत्पादों के लिए एकल मंच (Single Window Platform) के रूप में कार्य करेगा, जहाँ विभिन्न एफपीओ द्वारा उत्पादित कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। सीडीओ ने बताया कि जनपद में 91 कृषक उत्पादक संगठन गठित कराई गए हैं l उन्होंने सभी कृषक उत्पादक संगठन संगठनों से कहा कि वह जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद तैयार करें तथा वह अपने उत्पाद का यहां विक्रय कर सकते हैं जिससे जिले के लोगों को जैविक एवं प्राकृतिक खाद्य फल प्राप्त हो सके, जिससे उनकी आय वृद्धि हो सकेगी ।

कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के श्री कैलाश जोशी ने बताया कि ग्रामीण मार्ट का उद्देश्य एफपीओ उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उनकी ब्रांडिंग को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि एफपीओ आधारित विपणन व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी।

लीड बैंक प्रबंधक श्री जितेंद्र कुमार मसंद ने किसानों एवं एफपीओ को बैंकिंग एवं ऋण सुविधाओं के बेहतर उपयोग हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि वित्तीय संस्थानों के सहयोग से एफपीओ और अधिक सशक्त बनेंगे।

उप कृषि निदेशक श्री विनय कुमार वर्मा ने प्राकृतिक खेती एवं गुणवत्तायुक्त कृषि उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों से वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। कृषि विभाग के एसडीओ श्री शिशिर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के विपणन मंच किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने में सहायक होंगे तथा स्थानीय कृषि उत्पादों को नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील किसानों ने ग्रामीण मार्ट की स्थापना को किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों की पहचान बढ़ेगी तथा किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!