गौशाला हटाने के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बहराइच। जिला पंचायत द्वारा संचालित गौशाला हटाए जाने के विरोध में किसानों ने एसडीएम कैसरगंज को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
जरवलरोड बाजार में सोसायटी रोड पर जिला पंचायत द्वारा कई सालों से गौशाला का संचालन किया जा रहा है,जिसमें 20-25 पशुओं को रखा गया है। जिला पंचायत अब उस गौशाला के जानवरों को दूसरे गौशाला में भेजकर बन्द करना चाहता है। किसान नेता समर सिंह वर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर गौशाला का यथावत संचालन की मांग की है।
कैसरगंज सांसद ने रेलमंत्री से जरवलरोड में दिल्ली ट्रेन स्टापेज की मांग
किसानों ने गौशाला बन्द करने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर, रामराज सिंह, रामसमुझ निषाद,अजय वर्मा,फूल चंद वर्मा,आरती देवी समेत किसान मौजूद रहे।
