Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

Health

12 माह से वेतन नहीं मिला तो धरने पर बैठे पीएचसी सुजौली के चिकित्सक,तीन दिन की मोहलत,भुगतान न होने पर लगातार धरना जारी रखने की चेतावनी

By admin
September 5, 2026 2 Min Read
0

बहराइच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में तैनात चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह शनिवार सुबह से अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। चिकित्सक का आरोप है कि उन्हें पिछले 12 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि वह लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

डॉ. आरपी सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। पत्र में उन्होंने कहा था कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के बावजूद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

चिकित्सक के मुताबिक, पीएचसी सुजौली जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर है और चारों तरफ जंगल व नदियों से घिरा हुआ क्षेत्र है। इसके बावजूद वह अस्पताल में 24 घंटे की सेवा देने का प्रयास करते हैं। उनका कहना है कि कठिन और दुर्गम क्षेत्र में लगातार ड्यूटी करने के बावजूद पिछले 12 महीने से उनका वेतन रोक दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से अपनी समस्या बताई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी क्रम में शनिवार सुबह डॉ. आरपी सिंह अपने कार्यस्थल पर धरने पर बैठ गए। चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तीन दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में उनके लंबित वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वह धरना लगातार जारी रखने के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे।

डॉ. सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि धरने के दौरान वह मरीजों के उपचार और अपने चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Tags:

वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे डाक्टर
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा

Next

बुजुर्ग दंपती से तमंचा सटाकर चेन लूटने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (393)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (136)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme