एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा
बहराइच। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ निगरानी रिपोर्ट के अनुसार घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
एल्गिन ब्रिज स्टेशन पर घाघरा नदी का वर्तमान जल स्तर 106.34 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 27 सेमी ऊपर है।
स्टेशन पर चेतावनी स्तर 105.07 मीटर है और अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर 107.616 मीटर रहा है।
घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद बहराइच, बाराबंकी और गोंडा के तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। निचले इलाकों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

