अनियंत्रित मैजिक पलटने से सात घायल,सीएचसी में भर्ती
बहराइच।सवारी लेकर जरवलरोड की तरफ जा रही मैजिक गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में चालक सहित सात लोगों को गंभीर चोट आई है।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है।
होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
पैसा व गहना के लिए माता-पिता,दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे लखनऊ बहराइच मार्ग रिठौढा के निकट मैजिक गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।
एसएचओ जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया मैजिक में सवार 20 वर्षीय बहाल पुत्र शमशाद,18 वर्षीय अखिलेश प्रजापति पुत्र कमाता प्रसाद,29 वर्षीय लवकुश पुत्र रामनाथ 19 वर्षीय प्रदीप पुत्र नन्द किशोर निवासी गण कहारन पुरवा थाना रूपईडीहा,55 वर्षीय सलीम पुत्र जाहिद निवासी खिदरापुर जरवलरोड,26 वर्षीय छोटे लाल पुत्र तालुक दार निवासी रायपुर तेलिया थाना हरदी,32 वर्षीय अहमद अली पुत्र मकबूल निवासी वजीर गंज थाना कैंसरगंज गंभीर रूप से घायल हुए है।
जानिए इस बार क्यों एक दिन बाद खेली जाएगी रंग भरी होली,कब होगा होलिका दहन
चौकी प्रभारी को भी आई गंभीर चोट, इलाज जारी
बहराइच।सोमवार सुबह दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जा रहे चौकी प्रभारी घाघराघाट 41 वर्षीय दिनेश कुशवाहा पुत्र अमर सिंह की बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई है।प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड ने बताया घायल चौकी प्रभारी को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बहराइच भेजा गया है, फिलहाल वे खतरे से बाहर है।
