Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

बहराइच पुलिस लाइन्स में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

By admin
September 5, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन्स बहराइच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पुलिस लाइन्स स्थित मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई।

कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों, मेट्रो डांस अकादमी, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

रात्रि में श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती हुई। मध्यरात्रि में जन्मोत्सव के साथ ही पुलिस लाइन्स परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

थानों में भी हुए धार्मिक आयोजन

जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के सभी थानों में भी पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण सहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाया।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बहराइच पुलिस ने पूरे जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर, क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

Tags:

धूमधाम से मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Next

डॉ. नेहा गुप्ता की विशेषज्ञ देखरेख में महिलाओं के पेल्विक फ्लोर की समस्याओं का गैर-शल्य उपचार

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (397)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (199)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (105)
  • बस्ती: वाल्टरगंज थानाध्यक्ष की मौत का सनसनीखेज… (81)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme