Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

By admin
September 4, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। जनपद में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) अलर्ट मोड पर है। मध्यांचल मुख्यालय से आई अधीक्षण अभियंता (आरडीएसएस) एवं अधिशासी अभियंता (टेक्निकल) की टीम ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र फखरपुर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत, बहराइच भी मौजूद रहे। टीम ने उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, मेंटेनेंस, लॉग बुक और उपभोक्ता सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए आने वाली फोन कॉल को तत्परता से रिसीव किया जाए। साथ ही प्राप्त शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।

गौरतलब है कि शासन स्तर से विद्युत आपूर्ति और शिकायत निस्तारण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यालय की टीम द्वारा जनपद के उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

इस निरीक्षण से फखरपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में बेहतर विद्युत आपूर्ति की उम्मीद जगी है।

Tags:

फखरपुर विद्युत उपकेन्द्र
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल,थाने पहुंची पत्नी अर्चना पांडा

Next

बहराइच पुलिस लाइन्स में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (393)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (85)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme