शिवरात्रि पर भब्य शोभायात्रा के साथ निकली शिव बरात,प्रसाद वितरण के साथ भण्डारे का हुआ आयोजन
बहराइच। महाशिवरात्रि के अवसर पर जरवलरोड और रुदाईन में भब्य शोभायात्रा के साथ शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में भक्त डीजे की धुन पर झूमते रहे।
किसान को नही मिल रही पर्ची,सीतापुर के गन्ने की पेराई कर रही आइपीएल
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर जरवलरोड से और रुदाईन में शिव बारात के साथ भब्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा शिव मन्दिर जरवलरोड से प्रारंभ होकर बस अड्डा ,गल्ला मंडी, आईपीएल चौराहा, तूफानी चौराहा,गल्ला मण्डी होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। बागी घोड़ा पर सवार शिव भगवान का प्रतीकात्मक दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।शिव मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ो की भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं रुदाइन के सुर्जली पुरवा से शिव बारात लाला पुरवा पहुंची।यहां कांग्रेस नेता सतेन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने भगवान शंकर की आरती उतारकर भोलेनाथ का पूजन किया और शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला ,नीरज अग्रवाल, दुर्गेश कुमार गुप्ता, बनारसी दास गुप्ता, प्रदीप जायसवाल,अजय फैजाबादी, मोनू पंडित, संजय श्रीवास्तव, अतुल पटवा ,सुनिधि देव मिश्रा,रुदाईन प्रधान प्रतिनिधि उपेन्द्र वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, आकाश चौहान, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रजत जैन, समेत सैकड़ो शिवभक्त उपस्थित रहे।
