किसान को नही मिल रही पर्ची,सीतापुर के गन्ने की पेराई कर रही आइपीएल

0
IMG-20260216-WA0024
Spread the love

बहराइच।एक तरफ आईपीएल के गन्ना किसानों को एक-एक पर्ची के लिए हफ्ते-हफ्ते इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिन और रात मिलाकर करीब चार दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां सीतापुर से गन्ना लाकर आईपीएल चीनी मिल को सप्लाई कर रही है। क्षेत्र के गन्ना किसानों को पर्ची न मिलने से नुकसान हो रहा है।
आईपीएल शुगर मिल प्रबंधन की मिलीभगत से सीतापुर जिले से चार दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्राली प्रतिदिन सीतापुर से गन्ना लाकर आईपीएल शुगर मिल को सप्लाई कर रही है।

मिल प्रबंधन की मिली भगत से यह खेल दिन और रात जोरों से चल रहा है। जरवलरोड चौराहे से गोंडा की तरफ आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्राली सीतापुर से गन्ना लादकर पर्ची के इंतजार में खड़ी है। आइपीएल की पर्ची मिलते ही इनके द्वारा गन्ना मिल को सप्लाई कर दिया जाएगा।

संबंध में उपगन्ना आयुक्त देवी पाटन मंडल डॉ. आर बी राम और जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभागीय लोगों को लगाया है।अधिकारियों का कहना है कि पहले क्षेत्र के किसानों का गन्ना बिकना चाहिए। भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने सीतापुर का गन्ना रोकने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!