निकाय प्रशासन की मिली भगत से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप,सरकारी स्ट्रीट लाइट तोडी, मुख्यमंत्री से शिकायत

0
IMG-20260214-WA0007
Spread the love

बहराइच। निकाय प्रशासन की मिली भगत से नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर पक्का मकान बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर अवैध कबजेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम चौपाल का आयोजन-गांव की समस्या, गांव में होगा समाधान

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को देकर आरोप लगाया है कि जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला मासूक नगर स्थित सरकारी नवीन परती भूमि गाटा संख्या 1696 पर नगर पंचायत प्रशासन और निकाय कर्मियों की मिलीभगत से शरीफ का पुत्र अलीम द्वारा पक्का मकान बनाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है।

ठेकेदार ने बिना अनुमति की प्लेटफार्म की खुदाई,बढी यात्रियों की मुशीबत

उक्त सरकारी भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। उस भूमि पर पहले से लगे सरकारी सोलर लाइट जिसकी कीमत करीब एक लाख 35 हजार है,को उखाडकर उक्त जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। श्री सिंह ने सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को रोंककर सरकारी जमीन को खाली करने की मांग की है।क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी को कब्जा करने नही दिया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!