रोटावेटर से कटकर चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
बहराइच। खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जरवलरोड थानाक्षेत्र के ग्राम रुदाईन के बढइन पुरवा निवासी मनोज वर्मा का चार वर्षीय पुत्र राहुल पास के खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आकर कटकर मौत हो गई।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल फर पहुंच गए।श्री सिंह ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
