महिला की हत्या कर शव घर में दफनाने का आरोपी पति गिरफ्तार
बहराइच। गुमशुदा महिला की हत्या कर शव घर में दफन के मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की पूंछतांछ में महिला के एक युवक से अवैध संबंधों के चलते ही उसके पति ने ही महिला की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया था।
जरवलरोड के ग्राम अहाता मजरा नरपतपुरवा निवासी हरिकिशन की 42 वर्षीय पत्नी फूलन देवी बीते 6 अक्टूबर सोमवार की रात्रि से गायब थी,जिसकी खोजबीन की जा रही थी।महिला का कहीं पता न चलने पर उसके भाई धीरज ने जरवलरोड थाने में 13 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज रिपोर्ट कराई।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में टीम ने घर के अंदर की जांच व परिजनों से पूछताछ शुरू की। पुलिस को घर में ताजा मिट्टी खुदाई के निशान मिले। खुदाई कराई तो घर में दफन महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस की छानबीन में महिला के गांव निवासी एक युवक से प्रेम संबंध थे।
पति के बाहर रहने पर महिला प्रेमी से मिलती थी। महिला के अवैध संबंधों के चलते पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना फर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह, घाघरा घाट चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार कुशवाहा ,आरक्षी रामसागर वर्मा व अमित कुमार की टीम ने आरोपी हरिकिशन को बाराबंकी जिले के दुर्गापुर तप्पेसिपाह से गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।
