लखनऊ गोण्डा पैसेंजर ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू,विदेश राज्य मन्त्री को पत्र भेजकर रेल मन्त्री ने दी जानकारी

0
IMG-20251019-WA0000
Spread the love

बहराइच। कोरोना के समय से बंद चल रही गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के संचालन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को पत्र लिखकर बताया कि संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सहूलियत का परीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच में बोले टिकैत,किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही सरकार

पेंडा,मिल्क केक,रसगुल्ला समेत कई खाद्य पदार्थो के लिए गये नमूने,दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चलाया अभियान बहराइच । आयुक्त,

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेलमंत्री को पत्र लिखा था। इसमें गोंडा से लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन बंद होने के कारण लोगों को होने वाली परेशानी का हवाला दिया गया था। पैसेंजर ट्रेन न चलने के कारण सबसे ज्यादा समस्या नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। अब इसको लेकर कवायद शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

एसपी ने पीसीएस परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा

 

सहायक औषधि आयुक्त ने टीम के साथ की छापेमारी,प्रतिबंधित कफ सिरप व गोली बरामद

इसके साथ ही विदेश राज्यमंत्री के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उतरौला-अयोध्या-प्रयागराज मार्ग के अवशेष भाग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने विदेश राज्यमंत्री को भेजे गए पत्र में दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!